30 सितंबर 2021 का राशिफल :जानें किस राशि वालों को धन और यश में होगी वृद्धि

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

राशिफल

मेष: बुध का परिवर्तन रिश्तों मे तनाव देगा। आधीनस्थ कर्मचारी या भाई-बहन से मतभेद हो सकते है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

वृष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सम्पन्न होगा। बुध का परिवर्तन आर्थिक रूप से उत्तम होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि करेगा।

मिथुन: वक्री बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नही है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है जबकि शिक्षा प्रतियोगिता के लिए किए गए प्रयास सार्थक होगा।

कर्क: बुध भाई बहन का सहयोग देगा। आर्थिक मामलों मे सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान क दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह: बुध का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से उत्तम होगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने मे सफलता मिलेगी।

कन्या: बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए निर्वल है। मन को विचलित करेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम मन उठाएं। पिता का सहयोग मिलेगा।

तुला: बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए निर्वल है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक: दाम्पत्य जीवन मे तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। दूसरे से सहयोग लेने मे सफल होंगे।

धनु: जीविका के क्षेत्र मे प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझन व तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कुंभ: स्वास्थ्य मे सुधार होगा। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओ में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा भी संभव है।