सुबह-शाम मिल रही कोविड-19 जांच की सुविधा

सुरिंद्र मिन्हास। फतेहपुर

उपमंडल फतेहपुर के सिविल अस्पताल फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 जांच की सुविधा सुबह के साथ-साथ शाम को भी शुरू कर दी है, जिसके चलते जांच में तेजी आ रही है। इस पर जानकारी देते हुए बीएमओ फतेहपुर आरके मैहता ने बताया कोविड-19 की जांच सुविधा अब फतेहपुर के सिविल अस्पताल फतेहपुर में सुबह व दोपहर बाद शाम शुरू कर दी गई है, जिसके चलते ज्यादा लोगों को जांच का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया स्वास्थ्य विभाग ने हर उस व्यक्ति की कोरोना जांच किए जाने का लक्ष्य रखा, तो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से आम जनता के साथ संपर्क रखता हो।

उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वाे जल्द से जल्द अपना कोरोना टैंस्ट करवाएं। उन्हाेंने बताया कि इसके अलावा सिविल अस्पताल रैहन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजा का तालाब में भी करीब-करीब प्रतिदिन रैपिड एंटीजन टैंस्ट किए जा रहे हैं।

.वहीं, शुक्रवार को सिविल अस्पताल फतेहपुर में 26 लोगों के रैपिड एंटीजन टैंस्ट किए गए थे, जिनमें नरनुह क्षेत्र का करीब 33 वर्षीय दुकानदार कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इस पर जानकारी देते हुए डॉक्टर गाैरव नाग ने बताया पॉजिटिव आए व्यक्ति को होम आइसुलेशन में रहने की हिदायत दी गई है।