भारतरत्न नंदा के परमशिष्य कृष्णराज अरुण भारतवर्ष के समाचार पत्रों की संस्था एनएआई के राष्ट्रीय कार्यकारी उपाध्यक्ष मनोनीत

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

देश में समाचार पत्र-पत्रिकाओं की अंतराष्ट्रीय मानचित्र पर न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (एनएआई ) ख्याति अर्जित संस्था के उत्तर भारत एवं पश्चिमी भारत अध्यक्ष सीएचपी जोन कंट्री एंड पॉलिटिक्स पत्रिका के संपादक कृष्णराज अरुण को (एनएआई) दिल्ली संचालक मंडल के निर्णायक मंडल ने उनकी वरिष्ठता एवम कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी उपाध्यक्ष तथा अवार्ड कमेटी निर्णायक मंडल का सदस्य चयनित किया है। यह जानकारी संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन गौड़ ने फोन के माध्यम से दी है।

अरुण एनएआई में पिछले 22 वर्षों से सक्रिय हैं

डॉ. विपिन गौड़ ने बताया कि अरुण एनएआई में पिछले 22 वर्षों से सक्रिय हैं। हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष से लेकर विभिन्न पदों में शानदार कार्यकाल के लिए प्रसिद्ध और चर्चित रहे हैं। अरुण वर्तमान में नॉर्थ जोन इंडिया एवम मुंबई वेस्ट जोन राज्यों के अध्यक्ष भी हैं। उनकी बहुपक्षीय विशेषताओं के मद्देनजर उन्हे राष्ट्रीय अवार्ड समिति के निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ेंः मोटर वाहन निरीक्षक ने स्कूल विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा बारे दी जानकारी

उन्होंने बताया कि गत 22 साल के दौरान अरुण ने देश में ग्रामीण पत्रकारिता के स्तर को उठाने के लिए भीष्म पितामाह की भूमिका अदा करते एनएआई अवार्ड से असंख्य पत्रकारों को शिखर मुकाम दिलाया है। वे अब नारायणगढ़ क्षेत्र में रूरल जर्नलिस्ट अकादमी एनएआई द्वारा स्थापना पर जोर दिलवा रहे हैं ताकि प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकार शिक्षित प्रशिक्षित हों और अपने समाचार पत्र की प्राण प्रतिष्ठा बन सकें।बता दें कि बीते वर्षों में अरुण कृषि पत्रकारिता से जुड़ी संस्था नाज इंडिया के स्थाई अध्यक्ष भी जाने जाते रहे हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न नंदा के परम शिष्य एवम गुलज़ारीलाल नन्दा फाउंडेशन के वरिष्ठ पदों पर भारत रत्न नंदा के नैतिक सिद्धांतों को आगे ले जाने के लिए वर्षों से चर्चित और आंदोलित हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें