जनता जवाब देगी की प्रदेश को भाजपा मुक्त करना है या कांग्रेस : राठौर

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना के बयान पर प्रदेशाध्यक्ष का पलटवार

उज्जवल हिमाचल। शिमला

जयराम ठाकुर सरकार के 3 साल पूरा होने पर हिमाचल प्रदेश की ठंडी फिज़़ाओं में सियासत गरमा गई है। हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि जयराम सरकार न प्रदेश को कारोना मुक्त कर पाई है न ही करप्शन मुक्त, जहां तक कांग्रेस पार्टी मुक्त करने की बात है तो कांग्रेस पार्टी दुनिया की सबसे प्राचीन पार्टी है। जिनके नेताओं ने देश प्रदेश को आगे बढ़ाया है। इस वक्त तो भाजपा की सरकार प्रदेश में है। जनता इसका जवाब देगी की प्रदेश को भाजपा मुक्त करना है या कांग्रेस।

  • पंचायती राज चुनावों के बीच 3 साल का जश्न चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन

  • चुनाव आयोग के समक्ष करेंगे शिक़ायत

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे में असफल रही है। 3 साल का जश्न सरकारी ख़र्चे पर करना प्रदेश की जनता के पैसे का दुरुपयोग करना है। यदि आपने 3 साल विकास किया होता तो सरकार को बड़ी बड़ी होर्डिंग नही लगानी पड़ती, प्रचार के लिए इतने बड़े कार्यक्रम नही रखने पड़ते। कांग्रेस जब इसके खि़लाफ़ सडक़ों पर उतरती है तो मामले दर्ज किए जाते हैं, जबकि भाजपा नेता सरेआम कारोना प्रोटोकॉल तोड़ रहे है उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही की जा रही है। ये दोहरे मापदंड क्यों। राठौर ने कहा कि पंचायती राज चुनावों में जयराम सरकार का 3 साल का जश्न समझ से परे है। सरकार के विज्ञापनों के बड़े बड़े होर्डिंग लगे हैं। इसको लेकर कांग्रेस चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। देखना होगा कि चुनाव आयोग इसमें क्या करता है।