राठौर बोले, भाजपा के मंत्री के बयान से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची

कहा: भगवान शिव से तुलना करना करना भाजपा की तुच्छ मानसिकता

उज्जवल हिमाचल। शिमला

पीएम मोदी को शिव का अवतार बताने के बाद भाजपा सरकार के शहरी विकास मंत्री कांग्रेस के निशाने पर हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि यह बयान निंदाजनक है। मोदी की तुलना भगवान शिव से करना भारतीय जनता पार्टी की तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है। इस बयान से लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने ऐसा कोई भी काम नहीं किया है जिससे उनकी तुलना भगवान शिव के साथ की जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए मंत्री को जनता से माफी मांगने चाहिए।