- Advertisement -spot_img
10.2 C
Shimla
Thursday, March 30, 2023

नालागढ़ के वार्ड नंबर 3 में एक घर में हुई लाखों की हुई चोरी

Must read

उज्जवल हिमाचल। नालागढ़

नालागढ़ में दिन प्रतिदिन चोरियों के मामले बढ़ते जा जा रहे हैं। पुलिस चाह कर भी चोरों पर नकेल नहीं कस पा रही है। ताजा मामला वार्ड नंबर तीन का है। जहां चोरों ने एक घर में चोरी करके गहनों व नक़दी पर हाथ साफ़ किया। वार्ड नम्बर तीन निवासी राजेंद्र कुमार अपने बेटे के पास 25 जनवरी को चंडीगढ़ गए हुए थे। आज जब वह अपने बेटे के साथ वापस आए तो उन्होंने देखा की उनके कमरे का ताला टूटा हुआ है। छानबीन करने पर पता चला की चोर उनके घर से तक़रीबन चार लाख का समान चुरा कर ले गए जिसमें नक़दी व गहने थे।

यह भी पढ़ें : कांगड़ा यूथ क्रिकेट स्टार की टीम रहा क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत का खिताब

शिव शर्मा ने बताया की उनके माता-पिता उनके पास चंडीगढ़ गए हुए थे और जब आज वो वापस आए तो उन्हें पता लगा कि उनके घर में चोरी हो गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस थाना नालागढ़ में दे दी है। पुलिस सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची और मौक़े का जाएजा लिया और छानबीन के बाद ही पता लगेगा कि चोरी किसने की है।

अब देखने वाली बात यह है की चोरी का ये पहला मामला नहीं है नालागढ़ में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने देखने को मिल रही है। पुलिस द्वारा अभी तक इक्का-दुक्का चोर पकड़ने में कामयाब हुई है, परंतु नक़दी व गहनों की बड़ी चोरियों में पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा है।

संवाददाता : सुरेंद्र सिंह सोनी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: