हिमाचल: कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन, 8 घायल

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा जिले में लैंडस्लाइड हुआ है, यहां पर एक कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन हुआ और आठ लोग चपेट में आए हैं। सभी घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती किया गया है। कांगड़ा पुलिस थाने के पास की यह घटना है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को 9 बजे यह लैंडस्लाइड की घटना पेश आई है। राज्य आपदा प्रबंधन की ओर से यह जानकारी दी गई है। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में देव नारायण (40), गोतिफ, जिला चकतीना, पश्चिम बंगाल, गौरव (20), वासुदेव (30), सहदेव (21), जगत (42), राजीव (19) घायल हैं।

इसके अलावा, लैंडस्लाइड में कांगड़ा के जयंती बिहार के 44 साल के विनय भी घायल गुए हैं। वहीं, यूपी के हरदासपुर गांव के नीटू को भी चोट लगी है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।