हिमाचल : नगर निगम में पार्षदों का बड़ा कुनबा

उमेश भारद्वाज। मंडी

  • नगर निगम मंडी के 4 मनोनीत पार्षदों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
  • एडीसी मंडी जतिन लाल ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
  • नगर निगम मंडी मेयर दीपाली जसवाल और डिप्टी मेयर वीरेंद्र भट्ट सहित अन्य पार्षद भी रहे मौजूद
  • मंडी नगर निगम में 15 निर्वाचित और 4 मनोनीत पार्षदों से 19 हुई कुल संख्या 

मंडी नगर निगम के चुने गए 4 मनोनीत पार्षदों को शुक्रवार को आयोजित एक साधारण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर कार्यक्रम में एडीसी मंडी जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं शपथ ग्रहण समारोह में नगर निगम मंडी की मेयर दीपाली जसवाल और डिप्टी मेयर वीरेंद्र भट्ट सहित अन्य पार्षद भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : हिमाचल को टी.वी मुक्त करने के लिए चलाया जायेगा विशेष अभियान

एडीसी मंडी जतिन लाल ने कहा कि आज नगर निगम मंडी के चुने गए 4 मनोनीत पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि चारों पार्षदों से नगर निगम मंडी के लिए अच्छा कार्य करेंगे और भविष्य में निगम को आगे ले जाने के महत्वपूर्ण योगदान देंगे। जतिन लाल सभी पार्षदों को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़े : करोड़ों की सौगातें देने जोगिंदर नगर आ रहे है मुख्यमंत्री : राणा

बता दें कि मंडी नगर निगम में कुल 15 वार्ड हैं और इनमें 11 वार्ड भारतीय जनता पार्टी और 4 वार्ड कांग्रेस पार्टी के पास हैं। वहीं अब 4 मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति से नगर निगम के कुल पार्षदों की संख्या 19 हो गई है।