करोड़ों की सौगातें देने जोगिंदर नगर आ रहे है मुख्यमंत्री : राणा

जतिन लटावा। जोगिंदर नगर

जोगिंदर नगर के विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि शनिवार शाम 6 बजे प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जोगिंदर नगर के एक दिवसीय दौरे के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश के ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनके द्वारा 68 विधानसभा क्षेत्रों का एक समान विकास करवाया जा रहा है। जिससे हमारा विधानसभा क्षेत्र जोगिंदर नगर भी अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने के बाद जोगिंदर नगर की जनता की चिरकालीन मांगों को पूरा किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने जोगिंदर नगर की जनता को बस डिपो, मकरिडी उप तहसील, सीविल अस्पताल व आईटीआई लडभड़ोल,चौंतड़ा में जलशक्ति विभाग का डिवीजन सहित अनेकों सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री चौंतड़ा में विसक्षेत्र कई जनता को करोड़ों की और सौगातें देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए और जो भी मांगें शेष रही हैं उन्हें पूरा करने की रविवार को मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी। उन्होंने जोगिंदर नगर विसक्षेत्र की स्नेहिल जनता से अपील की है कि वह रविवार को सुबह 10 बजे चौंतड़ा में अधिक से अधिक संख्या में आकर मुख्यमंत्री के स्वागत व उनके विचारों को सुनने के लिए इकट्ठा हों।