बिझड़ी खंड में बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए बिछाई बिसात

ओबीसी महिला के लिए सीट आरक्षित, बलदेव शर्मा समर्थित मंजू कुमारी प्रबल दावेदार

एसके शर्मा। हमीरपुर

विकास खंड बिझड़ी की पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए भाजपा की ओर से विरास्त बिछाई जा रही है। पंचायत समिति बिझड़ी के अध्यक्ष के लिए तीन नवनिर्विचित महिला सदस्य ही पात्र है। बिझड़ी बीडीसी के अध्यक्ष का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में भाजपा समर्थित वार्ड- 9 बल्ह विहाल से बीडीसी सदस्य चुनी गई मंजू कुमारी की प्रबल संभावना बनी हुई है। बीडीसी के चुनाव में भाजपा समर्थक उम्मीदवारों के आने से भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा का कद राजनीति में बढ़ा है।

मंजू कुमारी भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा समर्थित प्रत्याशी ही है। ओबीसी के लिए महिला सीट अध्यक्षा के लिए रिजर्व होने से बलदेव शर्मा की समर्थक ओबीसी प्रत्याशी की जीत की प्रबल संभावना है। बल्ह बिहाल वार्ड से बीडीसी मंजू कुमारी चुनाव जीती हैं। मंजू कुमारी ओबीसी से संबंधित है। इसके अलावा दो अन्य वार्डो में भी ओबीसी की प्रत्याशी चुनाव जीती है। इनमें बिझडी व रैली वार्ड से ओबीसी वर्ग की महिलाएं जीत कर आई है। अब इनमें से ब्लॉक बीडीसी अध्यक्ष का ताज किसके सर सजेगा, इस पर सबकी निगाहें लगी हुई है। बिझड़ी से रीना कुमारी व रैली से रीना कुमारी चुनाव जीती है। तीनों में से किसी एक के सिर ही बीडीसी ब्लॉक अध्यक्षा का ताज सजेगा। जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा जिसे समर्थन करेंगे, उसका बीडीसी अध्यक्ष बनना तय है।

वहीं, उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए सबसे प्रबल दावेदारी सुभाष बन्याल की मानी जा रही है, जो पूर्व में बीडीसी के ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा लंबे समय से राजनीति में है। पहली बार जब पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा चुनाव लड़ा गया था, तो सुभाष बन्याल ने उन्हें बणी क्षेत्र में लड्डुओं से तोला गया था। उस समय से सुभाष बन्याल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के काफी करीबी माने जाते हैं।

इस सीट पर उनकी ताजपोशी पक्की मानी जा रही है। किसे अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का ताज सौंपा जाएगा, यह तो नतीजों के बाद ही पता चलेगा। गौर रहे कि पिछली बार पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिक बीडीसी सदस्य जीते थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव हार गई थी व बलदेव शर्मा के समर्थक इस सीट पर काबिज हुए थे।