निफ्ट कांगड़ा द्वारा डिजाईन ड्रेस को पहनेंगे एलबीएसएनएए (LBSNAA)

अंकित वालिया। कांगड़ा

निफ्ट कांगड़ा देश के प्रतिष्ठित संस्थान लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के लिए ड्रेस डिजाईन करेगा निफ्ट संस्थान कांगड़ा। संस्थान के फैकल्टी के द्वारा डिजाईन ड्रेस को सफल प्रशिक्षु अपने प्रशिक्षण के दौरान धारण करेंगे। उत्तर भारत के फैशन जगत से जुड़े संस्थानों में से केवल निफ्ट कांगड़ा को चुना गया है। यह निफ्ट कांगड़ा और देवभूमि हिमाचल के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। संस्थान के परियोजना संयोजक कमलजीत सिंह ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान निदेशक आकाश देवांगन, आईआरएस को जाता है। यह निदेशक और उनकी कर्मठ टीम के अथक प्रयासों से संभव हो सका है।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी भारत में सिविल सेवाओं के लिए एक शीर्षस्थ प्रशिक्षण संस्थान है। इसकी अध्यक्षता निदेशक द्वारा (भारत सरकार के सचिव स्तर के अधिकारी) द्वारा की जाती है और यह कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार का एक संबद्ध कार्यालय है। यह अकादमी अखिल भारतीय सेवाओं, भारतीय विदेश सेवा, संघ की समूह “क” सेवाओं तथा रायल भूटान सेवा के प्रवेशकों के लिए सामान्य आधारिक पाठ्यक्रम का आयोजन करती है तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के नियमित भर्तियों तथा रायल भूटान सेवा के सदस्यों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण देती है।

अकादमी भारतीय प्रशासनिक सेवा के सदस्यों के लिए सेवाकालीन तथा मिड कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रमों और राज्य सिविल सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा पर पदोन्नत अधिकारियों के लिए इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाती है। इसके अलावा, समय समय पर नीति तथा शासन से संबंधित विषयों पर कार्यशालाओं और सेमीनारों का आयोजन भी करती है।