धूमधाम से मनाई बज्रेश्वरी माता की जयंती, मंदिर में गूंजे मां के जयकारे

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
माता श्री बज्रेश्वरी देवी की जयंती पर मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं मां के जयकारे लगाते हुए दरबार में पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। माता श्री बज्रेश्वरी देवी की जयंती बड़ी धूम-धाम से हिमालयन सेवियर्स ब्लड डोनेशन सोसाइटी व समस्त पुजारी वर्ग की ओर से धूम धाम से मनाई गईं। मन्दिर को रंग बिरंगे फूलों व लाइटों से सजाया गया था। सुबह मन्दिर के कपाट खुलते ही पुजारी वर्ग द्वारा विशेष आरती की गईं व दिन भर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विवेक महाजन ने मां का गुणगान कर माहोल को भक्तिमय बनाया   
जयंती पर माता की चौकी का भी आयोजन किया गया। माता की चौकी का शुभ आरंभ एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने  दीप प्रज्वलित कर किया। जयंती पर मन्दिर परिसर में  माता रानी की चौकी में लोक गायक, सुनील सूफी, शान सिंह, हिमाचल का प्रसिद्ध बैंड शर्मा बैंड, नेक चंद धीमान और सनी शर्मा द्वारा मां का गुणगान किया। इस दौरान माता की चौकी में मुख्य आकर्षण वॉइस ऑफ़ पंजाब फेम, वॉइस ऑफ़ पंजाब जज प्रोफेसर विवेक महाजन भी मां का गुणगान कर माहोल को भक्तिमय बना दिया।
पुजारी वर्ग द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया 
इस मौके पर समस्त पुजारी वर्ग द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। इस दौरान प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, नरेंद्र त्रेहन सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी माता की चौकी में हाजरी भरी। वहीं दर्शनों को आए श्रद्धालुओं ने भी माता की चौकी में भक्तिमय गीतो पर झूमे।

संवाददाताः अंकित वालिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें