केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राम नवमीं के दिन मां चिंतपूर्णी के चरणों में नवाया शीश

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मां चिंतपूर्णी मंदिर के दरबार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लिया। वहीं, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कई तंज कसे। अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के महिलाओं के 1500 रुपए रुकवाने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।

 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज मां चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज मैंने मां चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन किए और मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लेने का अवसर मिला। अनुराग ठाकुर ने कहा देवभूमि हिमाचल प्रदेश के मां चिंतपूर्णी के दरबार में हर कोई हाजिरी लगाने आता है, आशीर्वाद लेने आता है और आज पूरे देशभर में राम नवमीं को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा ”देशभर में जिस तरह से लोगों में आज की विशेष तौर पर युवा पीढ़ी में धर्म के प्रति जागरुकता आई है और जो समर्पण भाव है उसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण जो विकास से विरासत, क्योंकि विकास जो देश का हुआ वो तो हुआ ही साथ ही साथ सोमनाथ धाम, केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक हो या अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण। ये सब पिछले कुछ वर्षों में हुआ और इससे हमारी विरासत को बचाने का और आगे बढ़ाने का काम हुआ है।’

ब्यूरो रिपोर्ट डेस्क

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...