अच्छे स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व पर किया जागरूक

अरुण पठानिया। रैहन

महिला एवं बाल विकास अधिकारी फतेहपुर के अधीन ग्राम पंचायत टटवाली के आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय पोषण अभियान मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशी वाला ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय महिलाओं ने अपनी भागीदारी को सुनिश्चित किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशी वाला ने पोषण अभियान में उपस्थित महिलाओं को संबाेधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 2022 तक देश को कुपोषण मुक्त भारत के लिए संकल्प लिया है, जिसके लिए भारत सरकार ने कुपोषण के खिलाफ देश में एक मुहिम छेड़ी है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया और कहा कि कुपोषण एक गंभीर समस्या है, जिसके लिए छह वर्ष तक के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाले बच्चों को पोषण आहार पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने पोषण आहार के महत्व पर प्रकाश डाला।

संतुलित पोषण के लिए मानव आहार में दालों, बाजरा, सब्जियां और फल आदि के सेवन करने को प्रेरित किया जिस। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय पोषण मिशन के लक्ष्य के बारे में जागरूक करना था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पोषण आहारों की जानकारी दी जा सके। इस मौके पर सहायिका सुनीता देवी, सोनिया, मंजू कुमारी, शुभलता, पूजा, प्रीती, नीलम व अन्य महिलाएं उपस्थित थी।