हिमाचल : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

एमसी शर्मा। नादौन

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से कांगू के साहिल म्यूजिकल ग्रुप द्वारा नादौन कि अमलैहड व कलूर पंचायत में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। ग्रुप के प्रभारी विक्की बडोगा ने बताया कि दोनों पंचायतों में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी गीत संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से दी गई। इसके अलावा लोगों को कोविड-19 का पालन करने के प्रति भी जागरूक किया गया। ग्रुप के कलाकारों रितेश, सुनील, अमर सिंह, विनोद, वीरेंद्र, रिशु कुमारी, उपमा ठाकुर ने मुख्य भूमिका निभाई। इस दौरान अमलेहड पंचायत के प्रधान सोनिया, उपप्रधान तिलकराज, पंच अनिल, सुभाष तथा महिला मंडल प्रधान संतोष कुमारी, कलूर पंचायत में प्रधान राजेंद्र, उप प्रधान जोगेंद्र, पंच मोनिका, रेखा, पुष्पा तथा अरूण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।