महगाई ने फिर दिया झटका रसोई गैस के दाम 25 रुपए बढ़े

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

सरकारी तेल कंपनियों ने आज गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 25 रुपए तक का इजाफा किया गया है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर अब 25 रुपए महंगा होकर 819 रुपए हो गया है, पहले ये 794 रुपए था। 2021 में ही रसोई गैस सिलेंडर 125 रुपए महंगा हुआ है। 1 जनवरी को इसकी कीमत 694 रुपए थी जो अब 819 रुपए है।
फरवरी में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 3 बार बढ़े थे। सरकार ने 4 फरवरी को LPG के दाम में 25 रुपए का इजाफा किया था। उसके बाद 15 फरवरी को 50 रुपए और 25 फरवरी को 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

प्रमुख शहरों में 19 किलोग्राम LPG गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली – 1614.00 , मुंबई-1563.50 , कोलकाता-1681.50 , चेन्नई-1730.50 ,