महाजन ने कोषाध्यक्ष बनने पर जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

सुरेंद्र जम्वाल। बिलासपुर

घुमारवीं युवा मोर्चा के स्तंभ रहे कमल महाजन ने जिला कोषाध्यक्ष बनने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग का जिला युवा मोर्चा में कोषाध्यक्ष पद मिलने पर हार्दिक धन्यवाद व आभार प्रकट किया तथा मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी किया गया है।

महाजन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतन्त्र संख्यान, सुभाष ठाकुर, जीत राम कटवाल, रणधीर शर्मा, घुमारवीं मण्डल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ,युवामोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर और विशेष तौर पर अपने जिला युवामोर्चा के अध्यक्ष पंकज शर्मा का धन्यवाद व आभार प्रकट किया है।

कमल महाजन ने कहा कि विधायक राजेंद्र गर्ग व पंकज शर्मा ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा और जिला बिलासपुर से युवा मोर्चा का नाम को प्रदेश में शीर्ष पर किया जाएगा। कमल महाजन भाजपा के कर्मठ युवाओं कार्यक्रताओं मे एक है तथा पहले भी कई अहम पदों पर आसीन रहें हैं।

प्रदेश मे शुरू मे जो लॉकडाउन हुआ था, तो निरंतर सेवा भाव के लिए जाने वाले महाजन ने गरीब असहाय लोगों को अन्य साथियों के साथ पूरे घुमारवीं शहर के बाहरी राज्यों के लोगों को 21 दिन खाना खिलाया गया था। कोमल हृदय व मधुभाषी कमल महाजन सदैव लोगों की सहायता के तैयार रहते हैं। निश्चित ही महाजन अपनी लग्न व मेहनत से नित नए आयाम स्थापित कर रहे हैं, जिनके के लिए वह जाने भी जाते हैं।