अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2021 के लिए रवाना हुए महर्षि पराशर

उमेश भारद्वाज। मंडी

महर्षि पराशर अपने मूल भंडार से अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2021 के लिए रवाना हो गए हैं। राजा अजबर सेन के समय से महर्षि पराशर सदियों से इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। मंडी राजघराने एवं मंडी रियासत के कुलदेवता होने के कारण महर्षि पराशर लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर मंडी रियासत की खुशहाली के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महर्षि पराशर अपने मूल भंडार कोठी गांव बांधी से अपने कारकूनों एवं हरियान के लोगों के साथ जिला प्रशासन के निमंत्रण पर मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए रवाना हो गए हैं। राजा अजबर सेन के समय से महर्षि पराशर सदियों से इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।

मंडी मे जिला प्रशासन और सर्व देवता सेवा समिति की तरफ से पराशर ऋषि के रहने खाने-पीने और ठहरने की उचित व्यवस्था की जाती है। मंडी राजघराने के कुलदेवता होने के कारण महर्षि पराशर शिवरात्रि महोत्सव में राज बेहडे में ही नरोल के देवता के रूप में निवास करते हैं।