कांगड़ा के लंकागढ़ी में महायज्ञ का पूर्ण आहुति  के साथ हुआ संपन्न

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

लंकागढ़ी में चल रहे श्री मां काली जयंती का महायज्ञ का पूर्ण आहुति देकर समापन किया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस महायज्ञ में महाराज श्रीप्रेम त्यागी की अध्यक्षता में बनारस से आए हुए विद्वानों द्वारा कोरोना माहामारी से छुटकारा एवं विश्व शांति के लिए सवा तीन लाख बीज मंत्रों का जाप किया गया। इस माैके पर समाजसेवी विनाेद अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति माैजूद रहे।