महिला कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, बांटे फल

मनीष काेहली। शाहपुर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 51वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने “सेवा दिवस” के रूप में मनाया। शनिवार को उपमंडल शाहपुर के सुधेड़ में प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रेणु बाजवारीया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी से उनका जन्म दिन मनाया। इस दौरान उन्होंने जन्म दिवस पर लोगों को फल व मास्क भी बांटे तथा राहुल गांधी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ईशान, संजीव व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थी।