महिला मोर्चा ने प्रवासी बच्चाें काे बांटे फल व लेखन सामग्री

जतिन लटावा। जोगिंद्रनगर

सेवा समर्पण अभियान के तहत महिला मोर्चा जोगिंद्रनगर में मेघना ठाकुर की अध्यक्षता में प्रवासियाें की बस्ती में जाकर सभी को फल वितरित किए। साथ ही उनके बच्चों को कॉपी पेंसिल वितरित किए। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशा ठाकुर महिला मोर्चा महामंत्री ममता भाटिया, मीडिया प्रभारी सीमा वालिया, महिला मोर्चा सदस्य कमलेश ठाकुर, शालिनी वालिया, निक्कू देवी व कल्पना ठाकुर शामिल रहे।