भाजपा मंडल कांगड़ा की महिला मोर्चा कार्यकारणी गठित

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

भाजपा मंडल कांगड़ा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौधरी द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें  सुदर्शना देवी व निर्मल कांता को महामंत्री, कौशल्या देवी, स्वर्ण कांता, मीना कुमारी को उपाध्यक्ष, अंजू पठानिया, अंजना कुमारी, रचना देवी, मल्लिका देवी सचिव, मोनिका देवी को कोषाध्यक्ष, सरिता धीमान को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, विशेष आमंत्रित सदस्य रंजू रस्तोगी (बीजेपी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष), शोभा ढडवाल (बीजेपी महिला मोर्चा चंबा पार्लिमेंट प्रभारी) गायत्री कपूर, रजनी ठाकुर (बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश सह सचिव) को बनाया गया है। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चंचला देवी, उषा देवी, अनीता देवी, सुषमा देवी, शशि वाला, इंदु बाला, अरुणा कुमारी, रूमला, सपना, निर्मल कौशल, रक्षा, सरोज, सुदर्शना, माला, इंदु, बिंदु, मीना कुमारी को बनाया गया है।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेखा चौधरी ने बताया कि विशेष रूप से पूर्व विधायक संजय चौधरी, प्रदेश सचिव विरेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी व भाजपा शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श कर कार्यकारणी का गठन किया गया है।