2022 के चुनावों के लिए महिला मोर्चा ने आज से तैयारियां की शुरू

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। कांगड़ा

आज महिला मोर्चा के मीटिंग हुई उस मीटिंग में जिला प्रभारी सोनिया, जिलाध्यक्ष रंजू रस्तोगी , जिला महामंत्री निशा और रीना, मुख्य अतिथि रहे और मंडल अध्यक्ष सतपाल सैनी 2017 के प्रत्याशी संजय चौधरी उपस्थित रहे महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौधरी कांगड़ा मंडल की अध्यक्षता में हुई। इसमें महिला मोर्चा की सारी पदाधिकारी उपस्थित रहे और इसमें जो कोरोना काल में कार्य किए है उसके बारे में पूछा गया जैसे कि कोरोना काल में महिला मोर्चा महामंत्री चंपा शर्मा ने टांडा में खाना वितरित किया। और 100 -200 पैकेट बनाकर टांडा में वितरित किए और वन वूथ 20 महिलाएं 101 बूथ में बनाई और 36 ग्राम केंद्र प्रभारी बनाई। 20 विस्तारक बनाएं और आगे आदेश मिले हैं कि 36 ग्राम केंद्र प्रभारी में से एक अध्यक्ष चुन कर उनको 4 वूथ देने हैं उनमें वह काम करेंगे।

2022 के लक्षणों की तैयारियां हो रही हैं जिसके लिए महिला मोर्चा ने कमर कस ली है। महिला मोर्चा को जो कार्य दिया जाता है वह बखूबी ही निभाती हैं और आगे भी जो कार्य सरकार से इस जिले से मिलेगा उसको भी अच्छे से निभाने की कोशिश करेंगे। यह मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष रश्मि धर सूद के निर्देश के अनुसार हो रही हैं पर आगे जो निर्देश हमें मिलेंगे उसका पालन करेंगे।