सिविल अस्पताल में संस्था के सौजन्य से लगाया मेजर सर्जरी कैंप

जतिन लटावा। जोगिंद्रनगर

रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर ने आज सिविल अस्पताल में ओक्टी (okti) फाउंडेशन दिल्ली के सौजन्य से लगाए गए मेजर सर्जरी कैंप में आज 11 ऑपरेशन किए गए। कल यानी 24 सिंतबर को 14 ऑपेरशन किए जाएंगे और 11 ऑपेरशन में 5 ऑपेरशन गाल ब्लेडर स्टोन के और 6 ऑपेरशन बच्चादानी के हुए। इस कैंप में डॉ. जार्ज वर्गीस के नेतृत्व में इन ऑपरेशंस को किया गया।

डॉ, वर्गीश के साथ डॉक्टर सोनल, डॉ. हरीश, डॉक्टर हरीश (एनेस्थीसिया), दलीप सिंह ठाकुर (सीनियर OTA) सिंगला नर्सिंग अस्पताल से नर्स मंजू गुप्ता के साथ सिविल अस्पताल की नुर्सिस और रोटेरियन मेजर ज्ञान चंद बरवाल, रोटेरियन अजय ठाकुर (सहायक गवर्नर रोटरी डिस्ट्रिक 3070), रोटेरियन राम लाल वालिया (रोटरी प्रेजिडेंट 2022-23), रोटेरियन डॉ. अनिल चौहान, रोटेरियन सुरेंदर ठाकुर, रोटेरियन अमर सिंह जसवाल, रोटेरियन नेक राम शास्त्री व रोटेरियन कर्म चंद ठाकुर शामिल हुए।