चुनावी घोषणा होते ही एक्शन मोड में बीजेपी, मांचली ठाकुर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री नियुक्त

उज्जवल हिमाचल। ब्यूरो, शिमला

हिमाचल में उपचुनाव की घोषणा होने के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। प्रदेश भाजपा ने उपचुनावों की घोषणा होते ही संगठन में कुछ और नियुक्तियां कर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया है। मंडी से मांचली ठाकुर को महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री और वर्षा ठाकुर को महिला मोर्चा का प्रदेश आईटी प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रज्ज्वल बस्टा (जुब्बल कोटखाई) को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।

इन नियुक्तियों से भाजपा को मजबूती मिलने की उम्मीद है। महिला मोर्चा से दो पदाधिकारियों को निकले जाने के बाद प्रदेश काफी दिनों से यह पद रिक्त चल रहे थे। हालांकि मांचली ठाकुर पहले भाजपा मोर्चा को उपाध्यक्ष थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रज्ज्वल बस्टा (जुब्बल कोटखाई) को भी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा की जुब्बल कोटखाई में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि उपचुनावों को लेकर भाजपा जल्द ही उम्मीदवारों के नाम तय कर सकती है। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि आने वाले एक-दो दिनों में भाजपा चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवारों के नाम जारी किए जाएंगे।