भाजपा मंडी की एक दिवसीय बैठक पधर में संपन्न

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने का कार्यकर्ताओं ने लिया प्रण

उमेश भारद्वाज। मंडी

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला मंडी की एक दिवसीय बैठक पधर में जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा, पूर्व संगठन मंत्री शिशु धर्मा, जिला मंडी की प्रभारी धनेश्वरी ठाकुर व सह प्रभारी रजत ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। रणवीर सिंह ने जिला मंडी के पांचों मंडलों द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी बैठक में रखी और लोकसभा चुनावों में हुई हार से सबक लेते हुए आगमी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को मेहनत करने का आवाहन किया।

यह भी देखें : जल प्रबंधन निगम के जनरल मैनेजर बोले-शिमला वासियों को 24 घंटे मिलेगा पानी, सिस्टम की गलती के कारण लोगों को आ जाता है ज्यादा बिल…

पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा ने भी पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया और कहा की भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित राजनैतिक दल है और आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी कार्यकर्ता जोश के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक सक्रिय हैं और ऐसा मज़बूत संगठनात्मक तंत्र उसे विश्व का सबसे बड़ा और सफल राजनैतिक दल बनाता है। जिला सह प्रभारी रजत ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी गतिविधियों में सक्रिय भुमिका निभाने का आग्रह किया। जिला प्रभारी ने भी पार्टी संगठन द्वारा दिए कार्यों को पदाधिकारियों के समक्ष रखा और उन्हें तय समय पर पूरा करने की अपील की।

इस मौके पर पूर्व संगठन मंत्री शिशु धर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा की अति आत्मविश्वास के कारण भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है, पंरतु कार्यकर्ताओं को इन परिणामों से सीख लेते हुऐ प्रदेश सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच जाना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में समानतर विकास किया है और प्रत्येक विधानसभा में लगभग 300 से 400 करोड़ तक के नए विकास कार्य शुरू करवाए हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया की उन्होंने संगठनात्मक जिला मंडी के सभी विधानसभा क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी को बड़त दिलवाई है। इस बैठक में बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, पूर्व विधायक गुलाब सिंह ठाकुर, मिल्क फेडरेशन अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, मंडी जिला से संबंधित भाजपा के सभी पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री, सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।