पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए मंडी तैयार, प्रदेश सरकार के चार वर्ष गौरवपूर्ण: रणबीर सिंह

उमेश भारद्वाज। मंडी

पीएम नरेंद्र मोदी के मंडी दौरे को एतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी ने कमर कस ली है और पूरे जोश के साथ पार्टी इस दौरे को सफल बनाने के लिए तैयार है। भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ने मिडिया को जारी बयान में कहा कि मंडी के साथ प्रधानमंत्री का शुरू से ही विशेष लगाव रहा है और उनके मंडी आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार के गौरवपूर्ण चार वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है जोकि प्रदेश के विकास के लिए बड़ा महत्वपूर्ण रहा है क्योंकि कोरोना जैसे संकट काल में प्रदेश सरकार ने विकास की गति को कभी भी धीमी नहीं होने दिया।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया और उसे अपनाया भी गया जो प्रदेश के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक संकट के इस भयानक दौर में भी प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा और प्रदेश की जनता को कोई भी कमी नहीं आने दी। इन चार वर्षों में प्रदेश सरकार ने शिक्षाएस्वास्थ्य और महिला एवम् सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अनेकों आयाम स्थापित किए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की दूरदर्शी सोच और ईमानदार नेतृत्व ने आज उन्हे प्रदेश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में स्थापित किया है और समाज का प्रत्येक वर्ग उनके नेतृत्व में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। चार वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने के बाद भी आज विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्षों में बिना क्षेत्रवाद और भेदभाव के पूरे प्रदेश का एक सामान विकास करवाने में विश्वास किया और प्रदेश के अति दुर्गम क्षेत्रों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया।