हिमाचल : मनोज शर्मा बने गोहर ब्लॉक संघ के प्रधानों के प्रधान

संजीव कुमार। गोहर

जिला मंडी के म्याह माता मंदिर बासा में नाचन के विधायक विनोद कुमार की अध्यक्षता में गोहर ब्लाक के चुने हुए सभी पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से मनोज शर्मा को गोहर ब्लॉक संघ के प्रधानों का अध्यक्ष चुना गया। पूर्व में जिला परिषद व बीडीसी सदस्य रहे वर्तमान में ग्राम पंचायत स्यांज के प्रधान मनोज शर्मा को गोहर ब्लॉक प्रधान संघ का प्रधान सर्वसम्मति से चुना गया।

उप प्रधान ग्राम पंचायत खारसी के उप प्रधान गोवर्धन, सचिव ग्राम पंचायत तुना के उपप्रधान चुन्नीलाल, कोषाध्यक्ष ग्राम पंचायत नेहरा की प्रधान सोनिया को कानूनी सलाहकार, ग्राम पंचायत छपराहण के प्रधान एडवोकेट दिनेश ठाकुर मुख्य सलाहकार, ग्राम पंचायत बाल्हडी के उप प्रधान गोविंद ठाकुर सहसचिव, ग्राम पंचायत बरवाड़ा की प्रधान मुरतु देवी व मीडिया प्रभारी ग्राम पंचायत चैल चौक के उप प्रधान मृगेंद्र कुमार को चुना गया। संघ के नवनियुक्त प्रधान मनोज शर्मा ने बताया कि वह अपने संगठन की समस्या को लेकर सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठा कर सहयोग की अपील करेंगे।