मेघ सिंह बने स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान

संजीव कुमार। गोहर

राजकीय हाई स्कूल बुराहटा की आम सभा की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक मुख्याध्यापक करमचंद द्वारा की गई। बैठक में स्कूल प्रबंधन समिति की पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया तथा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।प्रबंधन समिति का चुनाव सर्वसम्मति के आधार पर किया गया।

यह भी पढ़े : धांधली : डिपुओं में मिल रहा रेत युक्त आटा

इसमें मेघ सिंह को स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधान, उपप्रधान ग्राम पंचायत देलग टिकरी के दुर्गा सिंह को उप प्रधान पदेन सदस्य चुने गए। चुनाव में नारी शक्ति ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें 6 महिलाएं हंसा देवी,गंगा देवी, मारुदेवी, हिमाचली देवी, निर्मला देवी, रामदेई सहित प्रभाराम, मेघ सिंह, उमेद राम, डिकपाल मोहन सिंह अध्यापक को सदस्य चुना गया।