करवा चौथ: DAV पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां में हुआ मेहंदी कम्पीटिशन

उज्जवल हिमाचल। नगरोटा सूरियां

डीएवी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां में करवा चौथ के उपलक्ष्य पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने शिक्षिकाओं को सुंदर-सुंदर डिजाइन की मेहंदी लगाई। प्रधानाचार्या एकता अत्तरी ने कहा कि महिलाओं का सबसे बड़ा त्यौहार करवाचौथ होता है इस दिन वह भगवान से अपने पति के लिए व्रत रखती हैं और लम्बी उम्र की कामना करती हैं। मेहंदी लगाकर ही औरत का साज-श्रंगार पूरा होता है।

इस प्रतियोगिता में अनुष्का, सानवी, सृष्टि आशी, ओशीन, सलोनी, परीक्षिता, दीक्षा, खुशी, कनिका, मुस्कान, साक्षी और दीपिका ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ये रहीं प्रतियोगिता की विजेता…

प्रथम स्थान पर मुस्कान, आशी
द्वितीय स्थान पर अनुष्का और सृष्टि
तृतीय स्थान पर सलोनी और ओशीन रही..

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को प्रधानाचार्या एकता अत्तरी ने चॉकलेट भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल के स्टाफ व सभी महिलाओं को करवाचौथ की शुभ कामनाएं दी हैं।