सड़क दुर्घटना में तीन पुलिस कर्मियों की मृत्यु पर मंत्री अनुराग ठाकुर ने शोक किया प्रकट

रवि ठाकुर। हमीरपुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि गगरेट में हमारे तीन पुलिस के जवानों की सड़क दुर्घटना में अकाल मृत्यु अत्यंत दुखदाई है। आईआरबी जंगलबेरी में तैनात और इन दिनों कोविड ड्यूटी के चलते गगरेट व हरोली पुलिस थाने में अटैच 23 वर्षीय कांस्टेबल मनोज पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव पिदड् तहसील भोरंज ,22 वर्षीय विशाल पुत्र विक्रम निवासी झंडवी तहसील भोरंज व 24 वर्षीय कांस्टेबल शुभम पुत्र सुरेश निवासी बड़सर के अकस्मात् निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसके दोषियों पर उचित कार्यवाही होगी। मैं ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को सम्बल व दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कमान करता हूं। मेरी पूरी संवेदनाएँ मृतकों के परिजनों के साथ है।