मंत्री के घर आने पर जगह-जगह होगा भव्य स्वागत

सुरेन्द्र जम्वाल। बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी मंडल घुमारवीं की विशेष बैठक पार्टी अध्यक्ष सुरेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई है। बैठक में स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग को प्रदेश में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप का मंडल की तरफ से प्रस्ताव पारित कर धन्यवाद किया गया। यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान ने दी है।

गर्ग के मंत्री बनने के पश्चात पहली बार 2 अगस्त रविवार को अपने गृह जिला बिलासपुर में प्रवेश करेंगे। इस दौरान मंडल की तरफ से उनके स्वागत के लिए कंदरौर से लेकर घुमारवीं तक जगह-जगह तोरण द्वार लगा कर मिठाईयां बांटी जाएंगी व स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। हर तोरण द्वार पर कार्यकर्ता कोरोना महामारी के दृष्टिगत थोड़ी-थोड़ी संख्या में एकत्रित होंगे तथा दो गज की दूरी का पूरा पालन किया जाएगा।

मंडल ने आज की बैठक में निर्णय लिया कि कोई भी कार्यकर्ता फूल मालाएं या बुक्के देने का उपयोग नहीं करेगा तथा सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के दृष्टिगत प्रत्येक मापदंड का पालन किया जाएगा। गर्ग के आगमन पर घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की तमाम जनता और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, मंडल महासचिव राजेश शर्मा, राजेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता परिवेश शर्मा, पंकज चंदेल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नेक मोहम्मद, एससी मोर्चा अध्यक्ष धनीराम सौंखला, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कुमारी, सचिव गायत्री इत्यादि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा पूरे क्षेत्र को सजाने का दायित्व युवा मोर्चा को सौंपा गया है।

रतवान ने बताया कि दो अगस्त को मंत्री का प्रथम स्वागत 1ः30 बजे कंदरौर के घुमानी चौक पर किया जाएगा तथा उसके उपरांत 2 बजे भगेड़ चौक, 2.15 बजे बल्लू, 2.30 बजे दकडी चौक व 3 बजे गांधी चौक में स्वागत किया जाएगा तथा उसके उपरान्त मंत्री स्थानीय विश्राम गृह में रुकेंगे।

Comments are closed.