जनता को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी कांग्रेस : विनाेद

एसके शर्मा। हमीरपुर

भाजपा प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम अपनी कार्यकुशलता के कारण देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री घोषित होने पर समस्त प्रदेश वासियों का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है, जिसके लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। जब मुख्यमंत्री की कार्य प्रणाली कांग्रेस के लोगों हज़म न हुई, तो उन्होंने झूठ के पुलिंदे की चार्जशीट बनाकर राज्यपाल को देना विपक्ष की भूमिका को गैरजिमेवार व निराशा जनक साबित करता है। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है तथा इनके कई नेता वेल एवं जेल में हैं।

कांग्रेस हमेशा मुद्दों को तथ्यों से परे बताकर जनता को गुमराह कर के अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी रहती है। उन्होंने कहा आज उनकी राष्ट्रीय अध्य्क्ष के दामाद पर कई भ्र्ष्टाचार के आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस के नेताओ के अंदर जरा-सी नैतिकता है, तो उन्हें मुख्यमंत्री जयराम राम ठाकुर से पहले अपनी राष्ट्रीय अध्य्क्ष सोनिया गांधी से इस्तीफा मांगना चाहिए।

प्रदेश की सरकार द्वारा कम समय में वेंटिलेटर एवं दवाईयां का प्रबंध करके कारोना महामारी से निपटने की उचित व्यवस्था की है, जिसके कारण प्रदेश में कोविड-19 नियंत्रण में है। प्रदेश में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए एक-2 फैसला उनके सामने हैं, जिस पर उन्हें स्वयं मंथन करने की जरूरत है।

इस सब के बाद मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगना कांग्रेस की सोच उनकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा होता है कि वह किस प्रकार की कार्य प्रणाली चाहती है। उन्हें शायद यह बात भूल गई है कि उनकी पार्टी के प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह केंद्र से एक रूपए भेजते हैं और नीचे मात्र 15 पैसे पहुंचते हैं, जबकि मोदी सरकार द्वारा सारे पैसे व्यक्ति के खाते में सीधे जमा होते हैं।

भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्णय एवं कार्यप्रणाली से आज जनता कांग्रेस के चेहरे को जान चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाए न कि बेतुकी बयानबाजी करके जनता को गुमराह करने का काम करें।