नालागढ़ से लापता हुई महिला का शव पटियाला नहर में मिला

उज्जवल हिमाचल। नालागढ़

नालागढ़ के वार्ड नंबर-1 शीतला वाली गली निवासी लापता महिला का शव एक सप्ताह बाद पंजाब के पटियाला नहर में मिला। जानकारी के अनुसार महिला वंदना गुप्ता 14 नवंबर को अपने पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़े के बाद अचानक घर से लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने अपने रिश्तेदारों के यहां महिला की तलाश की। लेकिन, कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया।

महिला के पति ने पुलिस थाना नालागढ़ में गुमशुदगी दर्ज भी की थी। नालागढ़ के डीएसपी अमित यादव ने बताया कि महिला 14 नवंबर से लापता थी। उन्होंने कहा कि उसके पति द्वारा गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया था।

महिला का शव पंजाब के पटियाला में नहर से मिला है। नालागढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा रही है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर के आगामी जांच शुरू कर दी है। किस बात को लेकर झगड़ा हुआ उसकी जांच कर रही है।