मंडी में ठंडी पड़ी कांग्रेस काे रिचार्ज कर गए काैल सिंह

उज्जवल हिमाचल(अरपी नेगी)। शिमला

मंडी जिला में ठंडी पड़ी कांग्रेस काे अब पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता ठाकुर काैल सिंह रिचार्ज करने लगे हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावाें में पार्टी काे मिली करारी हार से सीख लेते हुए ठाकुर काैल सिंह ने मिशन 2022 के लिए बिगुल भी बजा दिया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जिला मंडी में कांग्रेस काे एक भी सीट नसीब नहीं हुई थी। यहां तक कि कांग्रेस के बागी एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा भी भाजपा टिकट से जीते। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री ठाकुर काैल सिंह ने माेर्चा संभाल लिया है। ऐसे में जाहिर है कि अगले चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आती है, ताे ठाकुर काैल सिंह सीएम पद के प्रबल दावेदार हाेंगे।

बीते दिनाें मंडी में प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविराेधी नीतियाें के खिलाफ ठाकुर काैल सिंह ने माेर्चा खाेल दिया। कांग्रेस की पद यात्रा में पूर्व मंत्री के शामिल होने पर जिला मंडी के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होकर ठाकुर कौल सिंह के साथ खड़े होने का प्रमाण पार्टी हाईकमान तक संदेश दे दिया है। ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात तो हर माह देश की जनता को सुनाते हैं, लेकिन मोदी देश के गरीबों व किसानों की बात कभी नहीं सुनते हैं। उन्होंने यह कहा कि बीजेपी अच्छे दिनों के सपने दिखा कर, पैट्रोल, डीजल, गैस के दामों को कम करने का वादा कर आज पैट्रोल 100 पर कर चूका है, डीजल भी सो पर की तैयारी पर है। वहीं, रसोई गई 850 रुपए महंगी कर आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है।

माेदी सरकार ने पारित किए किसानाें के काले कानून
ठाकुर काैल सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के खिलाफ तीन काले कानून पारित कर किए हैं। देश का किसान पिछले लगभग तीन माह से किसानों ने आंदोलन का रास्ता पकड़ा है। कांग्रेस किसानों की मांग का समर्थन करती है। ठाकुर कौल सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए 2022 विधानसभा चुनावों का संदेश भी दे चुके हैं। ऐसे में 2022 के विधानसभा चुनावों में कौल सिंह ठाकुर पार्टी का मुख्य चेहरा हुए, तो पूरे दमखम से पार्टी को सत्ता की दहलीज पार करने के लिए मैदान में उतरेंगे।