विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 2 लाख 14 हजार का अंशदान

विधायक पठानिया ने शाहपुर नप के लोगों की समस्याओें से भी अवगत करवाया ।

कहा- आपदा राहत कोष के लिए दिल खोलकर मदद करें।

उज्ज्वल हिमालच। कांगडा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ भेंट करके विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2,14,300 रुपये का अंशदान किया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र के लोग तथा कांग्रेस के फ्रंटल संगठन आपदा राहत कोष के लिए दिल खोलकर मदद कर रहे हैं ताकि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार की मदद की जा सके।

यह भी पढ़ेंः नालागढ़ में बारिश ने मचाया कहर, 300 मीटर सडक़ के साथ नीचे खिसकी पहाड़ी

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री से शाहपुर नगर पंचायत की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी मांग पत्र भी सौंपा है जिसमें गृह कर में छूट देने तथा शाहपुर नगर पंचायत के समग्र विकास के लिए भी उचित कदम उठाने का आग्रह किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में सरकार राहत, पुनर्वास तथा विकास के ध्येय को आगे लेकर बढ़ रही है ताकि आपदा की इस घड़ी में हिमाचल की जनता विशेष तौर पर प्रभावितों को पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगडा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें