मटाैर कॉलेज के भवन का निर्माण करवाना मेरी प्राथमिकता : काजल

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

अपनी सामस्याओं काे लेकर घुरकड़ी और खोली गांव से आज (रविवार) को एक प्रतिनिधिमंडल विधायक पवन काजल से मिला। उनके साथ चर्चा करते हुए कहा कि मटाैर राजकीय डिग्री कॉलेज के भवन का निर्माण करवाना उनकी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से उनकी भवन निर्माण को लेकर चर्चा हुई है और दोनों ने शीघ्र भवन निर्माण करवाने का आश्वासन दिया है।

काजल ने कहा कि मटोर कॉलेज में एक हजार के करीब स्टूडेंट्स है, जिनमें 800 अधिक कन्याएं हैं। काजल ने कहा कि घुरकड़ी गांव के खेल मैदान का शीघ्र समतल करवाने और खोली गांव में कुएं पर विद्युत चालित मोटर लगाने का आश्वासन दिया। काजल ने कहा कि भाजपा शासन में जिला कांगड़ा की विकास में हो रही अनदेखी की बात अब भाजपा विधायक भी करने लगे हैं। भाजपाइयों की आपसी गुटबाजी से प्रदेश विकास में पिछड़ और भ्रष्टाचार में आगे बढ़ रहा है।

भाजपाइयों के मुखेर होने से सरकार की कार्यप्रणाली की भी पोल खुल गई है। कांग्रेस पहले ही जिला कांगड़ा से विकास के भेदभाव के आरोप लंबे समय से सरकार पर लगा रही है। इस मौके पर घूर्कड़ी के पूर्व प्रधान ज्योति प्रकाश और युवा मंडल के सदस्यों ने कॉलेज भवन और खेल मैदान को समतल करवाने की मांग रखी। खोली गांव से मोहिंदर सिंह ने गांव में सिंचाई कुहल का निर्माण करवाने पर आभार जताया। देश राज, रोशन लाल, संदीप, शेर सिंह, सुभाष, पुन्नू राम, सुमन, भी उपस्थित रहे।