उज्जवल हिमाचल शाहपुर
दरगेला निवासी के पवन सिंह वायरलेस बिंग के एएसआई हिमाचल पुलिस जवान की ह्रदय गति के रुकने से पिछले कल रात को देहांत होने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने गहरा दुःख जताया।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने शमशान घाट पर जाकर अंतिम दाह संस्कार में शामिल होकर पार्थिव शरीर को श्रधांजलि दी। स्वर्गीय पवन सिंह के बेटे शोभित राणा और परिजनों को ढांढस बंधाया। पठानिया ने स्वर्गीय पवन सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
ब्यूरो रिपोर्ट शाहपुर