विधायक पवन काजल को कांग्रेस हाईकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश चुनाव रणनीति समिति के सदस्य बनाए गए

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष विधायक पवन काजल को कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश चुनाव रणनीति समिति का सदस्य बनाया है। पार्टी हाईकमान द्वारा घोषित इस समिति के अध्यक्ष कुलदीप राठौर होंगे। वीरभद्र सिंह सहित जिला कांगड़ा से युवा विधायक पवन काजल को चुनाव रणनीति कमेटी में शामिल किया गया है। पवन काजल ने कहा पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे सक्रिय कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ईमानदारी से उसका निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा उनका लक्ष्य 2022 में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर कांग्रेस को सत्तासीन करना है। काजल ने किसान दिवस को काला दिवस करार देते हुए कहा कि हैरत है की देश के किसान दिल्ली में एक महीने से कड़ाके की ठंड में अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं केंद्र सरकार उनकी सुनवाई ना कर काला कानून थोपने में व्यस्त है। ब्लॉक कांगड़ा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश वालिया ने विधायक पवन काजल को कांग्रेस चुनाव रणनीति कमेटी में शामिल करने पर बधाई डी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तरफ से पार्टी हाईकमान का आभार जताया।