पंचतत्व में विलिन हुई विधायक पवन काजल की माता

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

विधायक पवन काजल की माता जानकी देवी का सोमवार को सहौड़ा गांव में अंतिम संस्कार किया गया। शिव बाड़ी मंदिर स्थित श्मशानघाट में विधायक पवन काजल के बड़े भाई सुनील काजल ने अपनी माता की देह को मुखाग्नि दी। शव यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू, आशीष, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा, जगजीवन पाल पूर्व लोकसभा सांसद, चौधरी चंद्र कुमार, केवल सिंह पठानिया, संजय रतन, पालमपुर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, कांगड़ा मंडल भाजपा अध्यक्ष सतपाल सोनी, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, पूर्व विधायक संजय चौधरी, प्रदेश भाजपा सचिव वरिंदर चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के बासु सोनी, व्यापार मंडल कांगड़ा के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा व भाजपा नेता मुनीष शर्मा सहित कांगड़ा विधानसभा व साथ लगते क्षेत्रों के कई पंचायत प्रतिनिधियाें व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।