सेवा भारती ने टांडा में मरीजों को वितरित किए फल

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

दिवाली के उपलक्ष्य पर सेवा भारती कांगड़ा ने डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में साेमवार काे लगभग 600 मरीजों को अस्पताल के मरीजों एवं तीमारदारों को फल बांटकर उनके कठिन समय को खुशियों में बदलने का प्रयास किया एवं नर सेवा नारायण सेवा के संकल्प की मिसाल पेश की। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने उद्गार व्यक्त करते हुए बताया कि सेवा भारती कांगड़ा टीम चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक समरसता, स्वच्छता एवं पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी भूमिका के प्रति सदैव सजग रहती है।

उन्होंने बताया कि उनका कोरोना संकटकाल में लोगों की हर संभव मदद पहुंचाई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ घर में आइसोलेट कोरोना संक्रमितों के घर भोजन भी पहुंचाया और ऐसा प्रयास आगे भी जारी रहेगा। विनोद अग्रवाल ने कहा कि टाड़ा अस्पताल में सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक चाय का लंगर भी लगाया जा रहा है। इस अवसर पर जोगिंदर सिंह राणा, गुरुदेव सिंह, संजय चौधरी, मुनीश, कटोच, डॉ विस्ट, डॉ. तिलक राज, सुमन सैनी, नितिन अग्रवाल, लाल चंद, कशिश व जीत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।