पूर्व मंत्री एवं फतेहपुर के विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन

उज्जवल हिमाचल। फतेहपुर
जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के विधायक एवं पूर्व परिवहन व ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया का वीरवार देर रात निधन हो गया। करीब 86 वर्षीय सुजान सिंह पठानिया पिछले कई सालों से विभिन्न बीमारियों से ग्रसित थे। लंबे समय से उनका चंडीगढ़ व लुधियाना में इलाज चल रहा था। फतेहपुर के विकास के सुजान सिंह पठानिया को अहम योगदान रहा है। इसी का परिणाम था कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनावों में बीमार होने के चलते जब वह घर में बाहर भी नहीं निकल पाते थे एवं बिस्तर में थे तो हल्के के जनता के उन्हें बीमार होने के बावजूद में विधायक बनाया है। पिछले तीन सालों में विधायक के बाद वह एक बार भी विधानसभा सत्र के उपस्थित नहीं हो पाए। सुजान सिंह पठानिया वीरभद्र सिंह के करीबी थे। वीरभद्र सरकार में वह दो बार प्रदेश के मंत्री रहे हैं। 2019 के पूर्व कांग्रेस सरकार में वह ऊर्जा मंत्री थे। प्रदेश में उन्हें हैंडपंपों वाला मंत्री के नाम से भी जाना जाता है।