हिमाचलियों की घर वापसी करवाने पर विधायक ने किया सीएम का धन्यवाद

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। धर्मशाला

कोविड-19 महामारी से लॉकडाउन के बीच 27 हजार से अधिक हिमाचलियों को राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने परिवार वालों के साथ मिलवाया है। प्रदेश सरकार ने 70 देशों से 3445 हिमाचलियों की घर वापसी करवाई, जबकि बाहरी राज्यों में फंसे 23015 हिमाचलियों को घर वापस लेकर आए। शुक्रवार को विधान सभा के बजट सत्र में धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया के सवाल के जवाब में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान देश में लगे लॉकडाउन के बीच 70 देशों और देश के विभिन्न राज्यों से हिमाचलियों की घर वापसी करवाई गई।

  • कोरोना काल में 27 हजार से अधिक हिमाचलियों को सरकार ने मिलवाया परिवार के साथ
  • 3445 विदेशों में फंसे हिमाचली पहुंचाए घर, 23015 ने बाहरी राज्यों से की घर वापसी
  • विधान सभा के बजट सत्र में विधायक श्री विशाल नैहरिया के प्रश्र के उत्तर में दी जानकारी

जल शक्ति मंत्री ने बताया कि नई दिल्ली हवाई अड्डा से 2436, अमृतसर हवाई अड्डा से 584 और चंडीगढ़ हवाई अड्डा से 425 हिमाचलियों की घर वापसी हुई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली 264, हरियाणा 663, तमिलनाडू 148, आन्ध्रप्रदेश 51 जम्मू एंव कश्मीर 86, लदाख 33, उतराखंड 186, उत्तर प्रदेश 57, बिहार 137, महाराष्ट्र 2118, गोवा 2080, केरला 96, कर्नाटक 943, पंजाब-मोहाली-चंडीगड़ 14741, राजस्थान 225, गुजरात 531, असम,मिंजाेरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय 185, सिक्किम 28, पश्चिम बंगाल 243, मध्यप्रदेश 98, तेलंगना से 102 हिमाचलियों की घर वापसी करवाई गई है।

विधायक विशाल नैहरिया ने कोविड-19 महामारी के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच जब हिमाचल के लोग विदेशों में फंसे थे, तो उनके घर वाले परेशान थे। सभी को बाहर फंसे अपने परिवार वालों की चिंता सता रही थी। इस बीच मुख्यमंत्री ने विदेशों और बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचालियों को वापस लाने का फैसला लिया था, जिसके सफल परिणाम
सामने आए।