26 अप्रैल को ओशिन संग सात फेरे लेंगे धर्मशाला के विधायक

विशाल नैहरिया एचएएस अधिकारी को बनाएंगे जीवनसंगिनी

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला

कोरोना संकट के बीच धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया जीवन साथी संग सात जन्म के बंधन मे बंधने जा रहे हैं। 26 अप्रैल को परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। विशाल नैहरिया एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा के साथ सात फेरे लेंगे। बताया जा रहा है कि शादी समारोह शाहपुर के गोजू में एक मैरिज पैलेस में होगा। विधायक की शादी को लेकर उनके कार्यकर्ताओं व मित्रों में काफी उत्साह है। साथ ही कोविड-19 की बंदिशें व चुनौतियां भी इस शादी के लिए एक परेशानी जरूर हैं। विधायक विशाल नेहरिया की होने वाली पत्नी ओशिन शाहपुर हलके के रैत की रहने वाली हैं। ओशिन के पिता भुवनेश शर्मा नायब तहसीलदार हैं, जबकि माता सुंदरी शर्मा राजस्व विभाग बंदोबस्त कार्यालय धर्मशाला में तैनात हैं।

पूर्व कांग्रेस मंत्री सुधीर शर्मा और पूर्व मंत्री जीएस बाली के पुत्र अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव रघुवीर सिंह बाली के बाद अब धर्मशाला के युवा विधायक विशाल नैहरिया भी शाहपुर के जमाई राजा बनने जा रहे हैं।

कांगड़ा में बीडीओ के पद पर तैनात रह चुकी हैं ओशिन

ओशिन शर्मा हिमाचल प्रशासनिक सेवा यानी (एचएएस) अधिकारी हैं। उन्होंने हाल ही में एचएएस की परीक्षा पास की और 17वां रैंक हासिल किया। इससे पहले, वह कांगड़ा में बीडीओ के पद पर तैनात थी। ओशीन शर्मा हिमाचल प्रशासनिक सेवा यानी (एचएएस) अधिकारी हैं. उन्होंने हाल ही में एचएएस की परीक्षा पास की और 17वां रैंक हासिल किया है।