खिलाडिय़ों-लोगों को नहीं करना पड़ेगा असुविधा का सामना, नप मैदान कांगड़ा में बन रहे आधुनिक शौचालय एवं स्नानघर

परिषद अध्यक्ष रेणु शर्मा ने भाजपा नेता मुनीष शर्मा को दिया श्रेय

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

नगर परिषद कांगड़ा मैदान में बन रहे आधुनिक शौचालय एवं स्नानघर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कांगड़ा नगर परिषद अध्यक्ष रेणु शर्मा ने बताया कि कांगड़ा के नागरिकों की यह लंबे समय से मांग थी। उन्होंने कहा कि बाहर से वर्ष भर विभिन्न राज्य स्तरीय एवं अंतरराज्यीय प्रतियोगिताओं एवं अन्य खेलों में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब आधुनिक शौचालयों और स्नानघर बनने से समस्याओं का समाधान हो जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों व आम लोगों की भी असुविधा का सामना करना पड़ता था जिसे देखते हुए इस आधुनिक शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है।

रेणु शर्मा ने कहा हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष मुनीष शर्मा ने इस शौचालय के निर्माण में व्यक्तिगत रुचि ली और 10 लाख रुपये की धनराशि की व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि वह और सभी नगर पार्षद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति और मुनीष शर्मा के आभारी हैं।