मोदी सरकार के राज में महंगाई चरम सीमा पर : शशि बहल

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

कांग्रेस प्रदेश सचिव शशि बहल ने केंद्र सरकार पर निशाना सादते हुआ कहा कि आज देश के सामने बैेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्धा है। देश बैेरोजगारी की चपेट में लाखों, करोड़ाें लोगों ने इस महामारी में के चलते अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा, आज महंगाई चर्म सीमा पर हैं, अर्ध व्यवस्था पूरी तरह डग -मगा चुकी हैं, आज देश की GDP – माईनिस में जा रही हैं। केंद्र सरकार इसे कंट्रोल करने में विफ्ल रही हैं। कांग्रेस प्रदेश सचिव शशि बहल ने कहा कि मोदी सरकार को जहां रोजगार उत्पन्न करने की जरूरत थी।

वहां मोदी सरकार को एक हजार करोड़ की नई संसद सेंट्रल बिस्टा प्रोजेकट के निर्माण की नींव रखने की क्या जरूरत आन पड़ी थी? मोदी सरकार जनता को दाव में रख कर अपने लिए बनाना महल बनाना चाहती हैं..? क्या सच में देश जो संसद की जरूरत थी हैं? जो संसद भवन जीवित विरासत स्थल हैं, जो आजाद भारत के लिए कई एतिहासिक पलों का साक्षी हैं।

एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मार्ग को दर किनारे कर के एक नई संसद भवन का निर्माण करना वो तब जब देश की अर्थ व्यवस्था भारी मंदी का सामना कर रही हैं। देश युवा वर्ग बेरोजगार हैं, किसान सड़कों पर हैं, पर सरकार जनता की आवाज सुनने के बजाय औधोगिक घरानों से मेल मिलाप कर रही हैं।