धुआं मुक्त रसोईघर के सपने को मोदी ने किया साकार

उज्ज्वल हिमाचल। सोलन

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोमनाथ प्रकाश ने कहा है कि भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा एवं इसके अधिक प्रचार प्रसार के लिए इन दिनों प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह पर देश भर में विकसित भारत यात्रा चलाई गई है। इस यात्रा के माध्यम से लोगो से केन्द्रीय योजनाओ की फीडबैक ली जा रही है।

वहीं अन्य लोगों को केंद्रीय योजनाओं बारे अवगत करवाया जा रहा है। यह बात सोम प्रकाश ने सोलन के चिल्ड्रन पार्क में विकसित यात्रा के दौरान कहीं। केंद्रीय मंत्री सोलन में विकसित भारत यात्रा के दौरान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। वहीं लोगों के आशा कार्यकताओं ने आभा कार्ड भी बनाए। वहीं उपस्थित लोगों को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई गई।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरति करने के उद्देश्य से यह विकसित भारत यात्रा चलाई गई है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से 2047 तक भारत को विकसित करना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

यह भी पढ़ेंः नए वर्ष का पहला लोहड़ी त्योहार, मूंगफली, रेवड़ी और गजक से सजे बाजार

उन्होंने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा है। वहीं उन्होंने राम मंदिर पर कहा कि यह गर्व का विशय है। 500 वर्ष राम मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि जो इसका बाईकॉट कर रहे है उनकी किसम्त में नहीं है यहां जाना सभी को यहां जाना चाहिए।

वहीं केन्द्रीय योजनाओ के लाभार्थियो ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री उज्जवला, आवास योजना सहित अनेकों योजनाओं का लाभ मिला है। जिस से उनका अपने घर व अपने गैस सिलेंडर के सपने सहित अनेको सपनों को केंद्रीय योजनाओं ने पूर्ण किया है।

संवाददाताः अमरप्रीत सिंह पुंज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें