कांगड़ा अस्पताल में बंदरों का उत्पात, वार्ड में भर्ती मरीज भी परेशान

Monkeys rampage in Kangra hospital, patients admitted in the ward are also worried
गत दिनों पहले बंदर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी रूम में पहुंच गया था

कांगड़ाः कांगड़ा सरकारी अस्पताल इन दिनों बंदरों की मटरगश्ती का अखाड़ा बना हुआ है। अस्पताल में वार्ड में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों के लिए भी यह मुसीबत बन गए हैं। अस्पताल परिसर में रोजाना बंदरों का आतंक रहता है। झुंड के रूप में आए दिन बंदर उत्पात मचाते रहते हैं।

कई बार बंदर मरीज के साथ आने वाले तीमारदारों के खाने-पीने का सामान तक नहीं छोड़ते। गत दिनों पहले बंदर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी रूम में पहुंच गया था जिस से अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।

यह भी पढ़ेंः कांगड़ा के तरसूह में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

क्या कहते है एसएमओ कांगड़ा विवेक करोल….

इस बाबत बात करने पर एसएमओ कांगड़ा विवेक करोल ने कहा कि जहां से बंदर वार्डों में अंदर आते है, वहां जालियां लगानी है, लेकिन टेम्प्रेरी तौर पर वहां पर लकड़ी के फटे लगा दिए है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को जालियां लगाने के लिए लेटर लिख दिया गया है ताकि बंदरों की परेशानी से निजात मिल जाए।

संवाददाताः ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।