मानसून सत्र के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष ने जयराम सरकार को घेरा

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोलते हुए विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की प्रदेश सरकार जाने वाली है। यह जनता का विश्वास खो चुकी है। सरकार कर्ज की सीमा बढ़ाने जा रही है। महंगाई बेरोजगारी से जनता परेशान हो गई है। महिला सुरक्षा की बात करने वाली इस सरकार में 1574 रेप, 354 मर्डर और 119 महिलाओं के मर्डर हुए हैं। पुलिस भर्ती का मामला सीबीआई को देने के बावजूद एस आईटी से कराई गई। यह पर्चा लीक नहीं नीलाम हुआ।

6 से 8 लाख में यह पेपर बिका। यह पैसा कहां गया? यह पैसा किसने इकठा किया? पेपर बेचने वाले दो सौ के करीब लोग गिरफ्तार हुए लेकिन जो पैसा पेपर बेच कर इकट्ठा हुआ। वह कहां है? इसकी जाँच कौन करेगा? इस सरकार में हर जगह पेपर लीक हुए हैं? इस सरकार ने मेरिट का गला घोंट दिया है। चोर दरवाज़े से भर्तियां की गई। कार्यकर्ताओं को भर्ती किया जा रहा है। मुख्य सचिव को रात के अंधेरे में हटा दिया।

दो सौ करोड़ की सम्पतियां नीलाम कर दी गईं। हिमाचल की बिक्री की जा रही है। हिमाचल प्रदेश व्हीकल रेजिस्ट्रेशन स्केम हुआ। 100 करोड़ का स्केम हुआ। गलत तरीके से करोड़ों रूपये की गाड़ियां हिमाचल में फर्जी तरीके से रजिस्टर कराये गए। 65हजार करोड़ के 69 नेशनल हाईवे के लिए यह सरकार जमीन अधिग्रहण तक नहीं कर पाई। चिटा माफिया,जमीन माफिया काफी तेज फैल रहा है। सरकार को इस्तीफा देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही मामला उनके संज्ञान में आया हमने तुरंत जाँच के आदेश दिए। 204 आरोपी आज सलाखों के पीछे है। 2016 में कांग्रेस सरकार में पेपर लीक हुआ। कांग्रेस ने तब पेपर रद्ध क्यों नहीं किया। उनकी सरकार ने 2019 में हुए पेपर लीक के बाद लिखित परीक्षा रद्द की।