हिम सुरक्षा अभियान में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी देंगे सेवाएं

नीरज शर्मा। नगरोटा बगवां

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चंद्र ठाकुर ने सरकार द्वारा हिम सुरक्षा अभियान के तहत घर-घर जाकर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के नियंत्रण करने के लिए चलाए गए इस अभियान को सफल बनाने के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला एवं पुरुष ने अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना जैसी बीमारी की जांच करेंगे।

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार को विभाग में रिक्त पड़े पदों स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला एवं पुरुष के पदों को शीघ्र अति शीघ्र भरने के आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए वचन वध है। इसके लिए संघ के प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी का इस महामारी को रोकने के लिए उठाए गए कदमों का धन्यवाद भी किया है।

इसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनिया ढडवाल, महासचिव रविंदर भारद्वाज, कार्यालय सचिव लायक राम सूर्यवंशी, उपप्रधान रमेश राठौर, प्रताप चोपड़ा, कृष्ण चंद सुभाष सीता शर्मा व मीरा कवर ने भी सरकार के इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया है। यह जानकारी संघ के प्रेस सचिव मीना कंवर ने दी है।